सामाजिक कर्तव्य पालन में बांकुड़ा जिला पुलिस पूरी तरह सक्रिय

सामाजिक कर्तव्य पालन में बांकुड़ा जिला पुलिस पूरी तरह सक्रिय

 बांकुड़ा (अमन राय): बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा पुलिस कम्युनिटी तहत कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं. जैसे सेफ ड्राइव सेव लाइफ, बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक करना, या फिर ब्लड डोनेशन, आदि. जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति सम्मान और बड़ा है. इसी क्रम में बांकुड़ा जिला के सारंगा पुलिस द्वारा " पलक " योजना के तहत एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की सहयोगी संस्था लोकेश्वरानंद आई फाउंडेशन थी. जिसमें क्षेत्र के महिला पुरुषो ने भाग लिए. जरूरतमंद लोगों ने अपने नेत्र परीक्षण करवाएं. इस कार्यक्रम में जिले के एसपी वैभव तिवारी के अलावा और कई अधिकारी एवं समाजसेवी लोग उपस्थित थे. जिला एसपी ने रिबन काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0